Darbhanga News: सामाजिक पंचायत में लाठी-डंडे से दो लोगों को किया जख्मी

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:सामाजिक पंचायत में लाठी-डंडे से दो लोगों को जख्मी कर देने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: जाले. सामाजिक पंचायत में लाठी-डंडे से दो लोगों को जख्मी कर देने का मामला सामने आया है. दोनों जख्मियों जोगियारा पंचायत के वार्ड एक सोनदही टोल निवासी दिनेश प्रसाद सिंह व अमरेंद्र कुमार सिंह को परिजनों ने गुरुवार को सीएचसी में भर्ती कराया. इस बाबत अमरेंद्र कुमार ने बताया कि वार्ड निवासी घायल दिनेश सिंह व उनके पड़ोसी शिवशंकर सिंह के बीच होने वाली पंचायत में उन्हें भी बुलाया गया था. पंचायत में उनके साथ जोगियारा सहित आसपास के लगभग दो दर्जन से अधिक पंच मौजूद थे. इसी बीच शिवशंकर सिंह के पुत्र मनीष सिंह व शिवम सिंह पंचायत में लाठी भांजते हुए पहुंचे और दिनेश सिंह पर प्रहार करने लगे. दिनेश का बचाव करने पर दोनों गाली देते हुए उसके सिर पर प्रहार कर दिया, जिसमें वह बेहोश होकर गिर गया. बताया कि शिवशंकर सिंह व दिनेश प्रसाद सिंह के बीच जमीन संबंधी विवाद काफी दिनों से चल रहा है. विवादित जमीन पर 144 भी लगा हुआ है. विवाद को लेकर शिवशंकर सिंह ने पंचायत बुलायी थी. शिवशंकर सिंह का दोनो पुत्र आए दिन गाली-गलौज करते हुए दिनेश सिंह के घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट भी करता है. इसे लेकर दिनेश सिंह ने गत 23 सितंबर को एक आवेदन थाना में भी दिया था. हालांकि थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल गाड़ी नहीं रहने की बात कह घटनास्थल पर नहीं पहुंचे. इससे शिवशंकर सिंह व उसके दोनो पुत्रों का हौसला और अधिक बढ़ गया और दोनों पंचायत में ही दिनेश सिंह के साथ मारपीट करने लगे. बीच बचाव करने पर उन्हें भी अपने आक्रोश का शिकार बनाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola