कोलकाता में भारी बारिश के कारण आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें चल रहीं घंटों लेट

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भारी बारिश के कारण हावड़ा, कोलकाता, सियालदह से आने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें घंटों देरी से झाझा पहुंच रही है.
झाझा . पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भारी बारिश के कारण हावड़ा, कोलकाता, सियालदह से आने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें घंटों देरी से झाझा पहुंच रही है. इसके अलावे डॉउन की भी कई गाड़ियां घंटों की देरी से झाझा पहुंच रही है. इस कारण उक्त ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को झाझा स्टेशन पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा. हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरी एक्सप्रेस 2 घंटा लेट, कोलकाता -मुजफ्फरपुर तिरहुत एक्सप्रेस 5 घंटा लेट, हावड़ा- अमृतसर पंजाब मेल एक्सप्रेस 4 घंटा लेट, हावड़ा-इलाहाबाद बिभूति एक्सप्रेस 4 घंटा लेट, कोलकाता- गोरखपुर एक्सप्रेस 16 घंटा लेट, हावड़ा -काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस 8 घंटा लेट, हैदराबाद- रक्सौल स्पेशल 6 घंटा लेट, हरिद्वार-हावड़ा एक्सप्रेस 2 घंटा लेट, काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस 3 घंटा लेट, साउथ बिहार एक्सप्रेस 3 घंटा की देरी से झाझा पहुंची. इस दौरान उक्त ट्रेन में सफर करने वाले रेलवे यात्रियों को झाझा स्टेशन पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा. स्टेशन प्रबंधक रविकांत माथुरी ने बताया कि तकनीकी कारणों के कारण कुछ रेल गाड़ियां झाझा स्टेशन पर देरी से पहुंची है. लेकिन झाझा स्टेशन पर किसी ट्रेन को डिटेल नहीं किया गया है. यहां से सभी ट्रेन अपने निर्धारित समय रुकने के बाद खुल गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




