चोरी की बाइक के साथ जुराबगंज गैंग के तीन गिरफ्तार

Updated at : 25 Sep 2025 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
चोरी की बाइक के साथ जुराबगंज गैंग के तीन गिरफ्तार

चोरी की बाइक के साथ जुराबगंज गैंग के तीन गिरफ्तार

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा थाना पुलिस ने दादपुर बायपास चौक पर एनएच 31 के निकट वाहन जांच के दौरान कोढ़ा गैंग के तीन सक्रिय शातिर चोरों को चोरी की अपाची बाइक के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों में अशोक सिंह 42 वर्ष, विमल सिंह 33 वर्ष, आशीष कुमार 30 वर्ष तीनों के पिता जम्मू यादव, नया टोला जुराबगंज, वार्ड नंबर-01, थाना कोढ़ा निवासी है. पुलिस ने बताया कि वाहन जांच अभियान के दौरान संदिग्ध बाइक को रोककर कागजात मांगे गये. लेकिन आरोपित संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये. तीनों को मौके पर ही दबोच लिया. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि तीनों गिरफ्तार अभियुक्त कोढ़ा गैंग से जुड़े हुए हैं. इनके विरुद्ध पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. आरोपितों से गहन पूछताछ की जा रही है. चोरी की अन्य घटनाओं का भी खुलासा होने की संभावना है. पुलिस ने चोरी की बाइक को जब्त कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola