ePaper

गोलीकांड का तीसरा आरोपी तारिक अनवर गिरफ्तार

Updated at : 05 Sep 2025 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
गोलीकांड का तीसरा आरोपी तारिक अनवर गिरफ्तार

गोलीकांड का तीसरा आरोपी तारिक अनवर गिरफ्तार

विज्ञापन

मझिआंव. थाना क्षेत्र के मुखदेव उच्च विद्यालय के सामने नौ जुलाई 2025 को साकिब खान पर गोली मारकर घायल करने के मामले में शामिल तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी घुरुआ खुर्द गांव निवासी एखलाक खान का पुत्र तारिक अनवर है. थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो ने उसे जेल भेज दिया. इससे पूर्व इस गोलीकांड में शामिल बरडीहा थाना क्षेत्र के बभनी गांव निवासी शेख इस्माइल का पुत्र 22 वर्षीय शेख लड्डू दो देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया था. वहीं, दूसरा आरोपी ट्वींकल खान पुलिस के दबाव में गढ़वा न्यायालय में सरेंडर कर चुका है. थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में जिन-जिन नामों का खुलासा हो रहा है, उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस गोलीकांड के अन्य अभियुक्तों की भी जल्द गिरफ्तारी की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola