ओबरा की महिलाओं ने लिया जंगल बचाने का संकल्प

Edited by ANUJ SINGH
Updated:
विज्ञापन

सदर प्रखंड के ओबरा देवी मंडप के पास गांव की महिलाओं ने बैठक की. अध्यक्षता अंजु देवी ने की, संचालन सुनीता देवी ने किया.

विज्ञापन

चतरा. सदर प्रखंड के ओबरा देवी मंडप के पास गांव की महिलाओं ने बैठक की. अध्यक्षता अंजु देवी ने की, संचालन सुनीता देवी ने किया. बैठक में करीब 150 महिलाओं ने भाग लिया. इस दौरान जंगल बचाने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा गांव के विकास, महिलाओं के उत्थान, सामाजिक कुरीतियों को दूर भगाने का निर्णय लिया गया. अंजु देवी ने कहा कि दिन-प्रतिदिन जंगल उजड़ता जा रहा है. इसका असर पर्यावरण पर पड़ रहा है. इसका खामियाजा आमलोगों को भुगतना पड़ रहा है. लोग हर रोज जंगल पहुंच कर पेड़ो की कटाई कर रहे हैं. पेड़ उजड़ता देख गांव की महिलाओं को एकजुट किया गया. महिलाओं ने जंगल बचाने का संकल्प लिया. सुनीता देवी ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया. मौके पर वार्ड सदस्य सरोज देवी, टीकर पंचायत समिति सदस्य बबलू पासवान, रघु यादव, बसंती देवी, शंकर यादव, मालती देवी, उर्मिला देवी, कौशल्या देवी, जानकी देवी, रेवंती देवी, अनिता देवी, रीता देवी, मालती देवी, संगीता देवी, मुनिया देवी, प्रीति देवी समेत काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola