तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हो गया समापन

तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हो गया समापन
प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय के बीआरसी भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी बीईओ मनीषा कुमारी की अध्यक्षता में यूनिसेफ के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया. प्रशिक्षण को समापन करते हुए प्रधान लेखपाल राजेश कुमार गुप्ता, प्रशिक्षक ओम प्रकाश साह ने बताया कि बिहार सरकार के आदेशनुसार दिव्यांग बच्चों को समाज के मुख्य धारा में जोड़ने के लिए प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के पचास शिक्षक शिक्षिकाओं को गैर आवासीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. प्राणपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में गुरुवार को अपराह्न में समापन किया गया. इस मौके पर प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों शिक्षक शिक्षिका मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




