ePaper

मिठाई दुकान में लगी आग, 50 हजार की संपत्ति राख

Updated at : 24 Sep 2025 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
मिठाई दुकान में लगी आग, 50 हजार की संपत्ति राख

थाना क्षेत्र के गिद्धौर रेलवे स्टेशन बाजार स्थित मिठाई दुकान में बुधवार अहले सुबह गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण अचानक आग लग गयी.

विज्ञापन

गिद्धौर . थाना क्षेत्र के गिद्धौर रेलवे स्टेशन बाजार स्थित मिठाई दुकान में बुधवार अहले सुबह गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण अचानक आग लग गयी. देखते-ही-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे दुकान में रखे सामान जलकर राख हो गये. इस घटना में लगभग 50 हजार रुपये की संपत्ति के नुकसान की बात सामने आयी है. जानकारी के अनुसार, पीड़ित दुकानदार राजू गुप्ता दशहरा मेला को लेकर घर के समीप अस्थायी मिठाई बनाने का काम कर रहे थे. इसी दौरान गैस चूल्हे में सिलेंडर से अचानक गैस का रिसाव होने लगा और जब तक कुछ समझ पाते, आग की लपट पूरे दुकान को अपनी चपेट में ले लिया. घटना के दौरान दुकान में रखा चूल्हा, कड़ाही, बर्तन सहित लकड़ी का अन्य सामान जलकर राख हो गया. आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. घटना के बाद दुकानदार राजू गुप्ता और उनके परिवार के सदस्य सदमे में हैं. उन्होंने बताया कि दशहरा मेला को लेकर मिठाई तैयार करने का कार्य किया जा रहा था ताकि कुछ आमदनी हो सके, लेकिन हादसे ने सब कुछ बर्बाद कर दिया. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित दुकानदार को मुआवजा देने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola