नवरात्रि उत्सव की धूम, तैयारियों में जुटे मेले के पदाधिकारी

मां चंद्रघंटा की आराधना के साथ पूजा सम्पन्न
ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र में नवरात्रि पर्व का उल्लास चरम पर है. तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भक्ति का माहौल गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान रहा. श्रद्धालु माता के नौ रूपों की पूजा-पाठ में लीन हैं और पूरे क्षेत्र में देवी मां की आराधना की धूम है. मंदिर परिसर के चारों ओर दुकानें सज रही हैं, जिससे मेले का स्वरूप धीरे-धीरे आकार लेने लगा है. भगैया, माल मंडरो, मोरडीहा और चपरी क्षेत्रों में दशहरा मेला बड़े पैमाने पर आयोजित होता है, जहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है. श्रद्धालु श्रद्धा-सुमन के साथ मां को चढ़ावा अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं. इस वर्ष भी महिलाओं की भारी भीड़ व्रत और पूजा में विशेष रूप से सक्रिय देखी जा रही है. माल मंडरो मेला कमेटी के व्यवस्थापक विष्णु जयसवाल ने बताया कि मुख्य बाजार में स्थित मां के मंदिर में भक्त आराधना में लीन हैं और शाम को महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होते हैं. दशमी एवं एकादशी के दिन मेले का भव्य आयोजन होगा, जिसमें सीमावर्ती क्षेत्रों से भी लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे. मेले की तैयारियों के तहत दुकानें व्यवस्थित तरीके से लगायी जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




