ePaper

सोन नदी में छापेमारी कर अवैध बालू लदी नाव के साथ सात मजदूर धराये

Updated at : 05 Sep 2025 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
सोन नदी में छापेमारी कर अवैध बालू लदी नाव के साथ सात मजदूर धराये

कड़े गये सभी मजदूर बड़हरा थाना क्षेत्र के लाला के टोला के रहने वाले हैं

विज्ञापन

कोईलवर.

सोन नदी से अवैध बालू की तस्करी को लेकर भोजपुर प्रशासन द्वारा की गयी छापेमारी में एक नाव और सात मजदूरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इस बाबत एसडीपीओ सदर-2 रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि सोन नदी में बालू की तस्करी रात के अंधेरे में हो रही है. तस्कर डोरिगंज के रास्ते बबुरा-कोईलवर और चांदी थाना क्षेत्र के इलाके में घुसकर बालू का अवैध उत्खनन कर रहे हैं.

इसे वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी भोजपुर और सदर एसडीपीओ-2 के नेतृत्व में खनन निरीक्षक, कोईलवर थाना के पदाधिकारियों, सशस्त्र बलों और क्यूआरटी बल के साथ गुरुवार की रात सोन नदी में छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान कोईलवर की ओर से अवैध बालू लाद कर डोरीगंज की ओर भाग रही थी जिसे छापेमारी टीम ने नदी में नाव से खदेड़कर पकड़ लिया. पकड़े गये नाव पर अवैध तरीके से खनन किया हुआ बालू लदा था साथ ही उसके साथ सात मजदूरों को भी पकड़ा गया जो अवैध बालू लेकर जा रहे थे. पकड़े गये सभी मजदूर बड़हरा थाना क्षेत्र के लाला के टोला के रहने वाले हैं. सभी को खनन नियमों के तहत जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola