गोड्डा के जयप्रकाश यादव बने प्रदेश राजद महासचिव

Updated at : 25 Sep 2025 11:24 PM (IST)
विज्ञापन
गोड्डा के जयप्रकाश यादव बने प्रदेश राजद महासचिव

पार्टी ने प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूत करने की दी जिम्मेदारी, नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

विज्ञापन

गोड्डा के राजद नेता जयप्रकाश यादव को राष्ट्रीय जनता दल झारखंड का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है. झारखंड प्रदेश राजद अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव द्वारा उनके नाम की औपचारिक घोषणा की गयी. श्री यादव को यह जिम्मेदारी पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने और जमीनी स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने के उद्देश्य से दी गयी है. अपने मनोनयन पर प्रतिक्रिया देते हुए जयप्रकाश यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव एवं झारखंड सरकार के श्रम नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा जताया है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे और झारखंड में राजद को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे. उनके प्रदेश महासचिव बनने की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गयी. इस अवसर पर बाबुल झा, देवेंद्र कुमार गुप्ता, मोहम्मद शोएब आलम, बिनोद पंडित, कंपाउंडर यादव, श्याम किशोर यादव, चुनचुन यादव, रमेश यादव, विकास महतो, बजरंगी प्रसाद यादव, कपिल मांझी एवं धर्मदेव दास सहित कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी और उनके नेतृत्व में पार्टी के और अधिक सशक्त होने की आशा जतायी. पार्टी सूत्रों के अनुसार, जल्द ही प्रदेश स्तर पर सांगठनिक गतिविधियों को गति देने के लिए जयप्रकाश यादव द्वारा कई जिलों का दौरा किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola