विधायक ने बीस करोड़ से छह योजनाओं का किया शिलान्यास

विधायक ने बीस करोड़ से छह योजनाओं का किया शिलान्यास
बारसोई बलरामपुर विधायक कामरेड महबूब आलम ने गुरुवार को कचना के मोदी पोखड़ा में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से बीस करोड़ रुपए की लागत से छह योजनाओं का शिलान्यास किया. जिसको लेकर क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है. विधायक ने कहा कि क्षेत्र में विकास की बयार बह रही है. बलरामपुर एवं बारसोई में सड़क, पुल-पुलैया, बिजली गांव गांव में पहुंच गई है. जो कार्य बाकी है उसे किया जा रहा है. संवेदक उमा कांत सिंह ने कहा कि इसी क्रम में एक साथ छह सड़क का शिलान्यास किया जा रहा है. जिसमें पीएम रोड बाहा नगर हाट से नजरा बाड़ी तक 450 मीटर लम्बी सड़क जिसमें 25 लाख रुपए की लागत आयेगी. दूसरी एल 052 से गुआगांव तक 950 मीटर लम्बी सड़क जिसकी अनुमानित लागत 75 लाख रुपए लगेगी. तीसरा मोदीपोखर से घोराडीहा 9.3 किलोमीटर जिसकी लागत 7 करोड़ 47 लाख रुपए आयेगी. चौथा जोकल बाड़ी से कचना रेल गेट 1.57 किलोमीटर जिसकी अनुमानित लागत 93 लाख रुपए आयेगी. पांचवां बीघोर हटिया से डेगरा पाड़ा तक 4.4 किलोमीटर जिसकी अनुमानित लागत 4 करोड़ 76 लाख रुपए लगेगी. छठा बीघोर हटिया से कमरोल भाया फुआगांव तक 5.64 किलोमीटर तक जिसकी अनुमानित लागत 5 करोड़ 36 लाख 38 हजार रुपए आयेगी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से शाहबुद्दीन, कुद्दूस, हाजिक हसन अंसारी, शिव कुमार यादव, सोनू यादव, जब्बूर, तैमूर, बेलाल, गढ़िया प्रधान, जब्बार, शमशुल मरल, मोहसिन, नासिर, अब्दुल मजीद, ख़रसेब, नजरुल, खलील, जमील, हक्सेब, धातुआ, इलयास, सरफुल आदि लोग उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




