ePaper

जीविका दीदीयों को विधायक ने सौंपा 5.40 लाख का चैक

Updated at : 24 Sep 2025 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
जीविका दीदीयों को विधायक ने सौंपा 5.40 लाख का चैक

प्रखंड क्षेत्र के बलियाडीह गांव में बुधवार को समेकित भेड़-बकरी विकास परियोजना के तहत 3 स्वयं सहायता समूहों के दलित/महादलित एवं अन्य 117 जीविका दीदीयों को पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक दामोदर रावत ने 5.40 लाख रुपये का चैक सौंपा.

विज्ञापन

झाझा. प्रखंड क्षेत्र के बलियाडीह गांव में बुधवार को समेकित भेड़-बकरी विकास परियोजना के तहत 3 स्वयं सहायता समूहों के दलित/महादलित एवं अन्य 117 जीविका दीदीयों को पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक दामोदर रावत ने 5.40 लाख रुपये का चैक सौंपा. विधायक श्री रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया है. आज बिहार में 11 लाख स्वयं सहायता समूह में 1 करोड 10 लाख दिदियां जुड़ी हैं. इतनी बड़ी आबादी न केवल स्वरोजगार से आत्मनिर्भर हो रहीं है, बल्कि राज्य के सकल आर्थिक विकास में सहयोग प्रदान कर रहीं हैं. सैकड़ो की संख्या में पहुंचीं जीविका दीदीयों को संबोधित करते हुए श्री रावत ने कहा कि आपने अपनी मेहनत और समझ से पूरे देश में नजीर पेश किया है. दिनेश मंडल, राजीव कुमार यादव, राकेश दास, मो साजिद आलम, मनोज सिन्हा के अलावा जीविका के लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola