पांच अक्तूबर को प्रतिमा का होगा विसर्जन, एसडीपीओ

पांच अक्तूबर को प्रतिमा का होगा विसर्जन, एसडीपीओ
कटिहार दुर्गापूजा शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार की शाम नगर थाना में शांति समिति की बैठक सदर एसडीपीओ अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में हुईकी. डिप्टी मेयर मंजूर खान, नगर थाना अध्यक्ष सुमन सिंह, ट्रैफिक थानाध्यक्ष, ट्रैफिक अपर थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार, सीओ अंशु कुमार, जेई अमर झा सहित वार्ड पार्षद, बुद्धिजीवी एवं गणमान्य लोग, पूजा कमेटी के सदस्य उपस्थित थे. एसडीपीओ ने कहा कि दुर्गापूजा शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पूजा पंडालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेगा. पुरुष बल के साथ महिला बलों की भी तैनाती रहेगी. सभी पूजा पंडाल में दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं बलों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. पंडालों में सीसीटीवी कैमरा की अनिवार्यता रहेगी.अश्लील गाना नहीं बजायेंगे. पंडालों में पुलिस बल के साथ-साथ कमेटी के मेंबर भी मुस्तैद रहेंगे. भ्रमणशील स्थिति में पुलिस पेट्रोलिंग जारी रहेगी. ट्रैफिक नियम का सभी अनुपालन करेंगे. आपत्तिजनक धार्मिक पोस्ट नहीं करेंगे तथा उसमें कमेंट करने से भी बचेंगे. पुलिस पदाधिकारी ने स्पष्ट तौर पर कहा की सौहार्द बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जायेगा. पांच अक्तूबर को प्रतिमा का होगा विसर्जन पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि पांच अक्तूबर को प्रतिमा का विसर्जन करेंगे. अपने निर्धारित समय एवं रूट चार्ट के आधार पर ही प्रतिमा विसर्जित करेंगे. विसर्जन में डीजे पर पूर्णत प्रतिबंध रहेगा. बुद्धिजीवी एवं गणमान्य लोगों ने शहर की साफ सफाई, नित्य कचरा का उठाव, पूजा पंडालों की साफ सफाई, जर्जर सड़क की मरम्मती, नालों की सफाई, लाइट की पर्याप्त व्यवस्था करने की मांग की. वार्ड पार्षद प्रमोद महतो, जिमी प्रकाश, मुन्ना राजपाल,राजू मांझी, आलोक वर्मा, विमल सिंह बेगानी, गोपाल वर्णवाल, संजय कुमार सिंह, मदन कुमार, विजय सिंह, राम यादव, चंचल कुमार,सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




