पेयजल संकट गहराया, दूर से पानी लाने को मजबूर ग्रामीण

Updated at : 24 Sep 2025 11:18 PM (IST)
विज्ञापन
पेयजल संकट गहराया, दूर से पानी लाने को मजबूर ग्रामीण

जर्जर होकर अनुपयोगी बना चापाकल

विज्ञापन

महागामा प्रखंड क्षेत्र में पेयजल की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है. क्षेत्र के कई पंचायतों में लगाये गये चापाकल धीरे-धीरे जमींदोज हो रहे हैं. बड़ी संख्या में चापाकल खराब होकर वर्षों से अनुपयोगी पड़े हैं. ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार विभाग को इसकी जानकारी दी, लेकिन मरम्मत का कार्य केवल कागजों तक सीमित रहा. पीने के पानी के लिए ग्रामीणों को दूर-दराज़ जाना पड़ता है, जिससे महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक परेशान हैं. खासकर गर्मी और बारिश के मौसम में पानी की किल्लत और बढ़ जाती है. कई स्थानों पर लोग मवेशियों के लिए भी गंदे तालाब या कुओं का पानी पीने को मजबूर हैं, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग चापानलों की मरम्मत और रख-रखाव के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है. सिर्फ कागजी कार्रवाई पूरी की जाती है, जबकि जमीन पर कोई कार्य नहीं हो रहा. परिणामस्वरूप हजारों की आबादी पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रही है. ग्रामीणों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे शीघ्र खराब चापानलों की मरम्मत करवायें और नये चापानल स्थापित कर लोगों को पेयजल की समस्या से निजात दिलायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola