ePaper

अध्यक्ष पद के तीन और पार्षद के 77 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज

Updated at : 26 Feb 2026 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के तीन और पार्षद के 77 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज

नगर पंचायत चुनाव के तहत 23 फरवरी को हुए मतदान का परिणाम 27 फरवरी को सामने आयेगा.

विज्ञापन

खूंटी. नगर पंचायत चुनाव के तहत 23 फरवरी को हुए मतदान का परिणाम 27 फरवरी को सामने आयेगा. कदमा स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति में शुक्रवार को नगर पंचायत चुनाव का मतगणना की जायेगी. जिसके बाद अध्यक्ष पद के तीन उम्मीदवार और वार्ड पार्षद के 77 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला सामने आयेगा. इसी के साथ शहर की सरकार के लिए अध्यक्ष और 19 वार्ड के पार्षद चुन लिये जायेंगे. मतगणना की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. शुक्रवार को सुबह आठ बजे से मतगणना की शुरुआत होगी. मतगणना के लिए कुल गोदाम के चार कमरों में 30 बूथों के लिए कुल 30 टेबल लगाये जायेंगे. जहां 150 मतगणना कर्मी मतगणना करेंगे. प्रत्येक टेबल में तीन-तीन मतगणना कर्मी रहेंगे. वहीं आरओ और एआरओ भी उपस्थित रहेंगे. मतगणना के दौरान सबसे पहले अध्यक्ष और वार्ड पार्षद के मत पत्रों की छटाई होगी. इसके बाद गणना शुरू किया जायेगा. जिला प्रशासन द्वारा मतगणना के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किये गये हैं. सुरक्षाकर्मी और अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है. 30 बूथों के लिए लगे 30 टेबल में 150 कर्मी करेंगे मतगणना शुक्रवार को सुबह आठ बजे से मतगणना की शुरुआत होगी

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola