ePaper

...रामगढ़ शहर में चुनावी शोर के बाद बाजार में होली का रंग

Updated at : 26 Feb 2026 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
...रामगढ़ शहर में चुनावी शोर के बाद बाजार में होली का रंग

रामगढ़ का होली बाजार इस बार सचमुच रंगों और उमंग से सराबोर है

विज्ञापन

भागीरथ महतो रामगढ़. रामगढ़ का होली बाजार इस बार सचमुच रंगों और उमंग से सराबोर है. चुनावी शोरगुल के बाद अब गलियों और दुकानों में होलियाना गीत गूंज रहे हैं. होली को प्रेम, सकारात्मकता और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है, और यही भाव इस बार बाजार की रौनक में साफ झलक रहा है.

रंगों और पिचकारी की धूम

शहर के शिवाजी रोड और अन्य मोहल्लों में होली सामग्री की दुकानें सज गयी हैं. रंग, गुलाल, पिचकारी, मुखौटे और फैंसी चश्मे से बाजार भरा पड़ा है. इस बार हथौड़ा पिचकारी और रंग सिलिंडर सबसे ज़्यादा आकर्षण का केंद्र बने हैं. लोग बाल्टी में रंग भरकर या गैस सिलिंडर पिचकारी से एक-दूसरे को रंगों में सराबोर करने की तैयारी कर रहे हैं.

हथौड़ा पिचकारी: 230 रुपये, गैस सिलिंडर पिचकारी: 900 रुपये, प्रेशर गन पिचकारी: 540 रुपये, साधारण पिचकारी: 20 से 500 रुपये

हर्बल गुलाल और रंग लोगों की पहली पसंद बन रहे हैं. दुकानों में 20 से 90 रुपये तक की हर्बल वेराइटी उपलब्ध है. पक्का रंग 50 से 200 रुपये, पानी वाला रंग 30 से 50 रुपये और कलर स्मोक 40 से 100 रुपये में बिक रहा है. पानी वाले गुब्बारे 10 से 50 रुपये में और गुब्बारे भरने का पंप 50 से 100 रुपये में मिल रहा है.

मुखौटों का आकर्षण

बच्चे और युवा इस बार अलग-अलग मुखौटे पहनकर होली खेलेंगे. बाजार में सुपरहीरो, कार्टून, हॉरर, जोकर, फिल्मी किरदार, फेस कवर प्लास्टिक, पेपर मास्क, फोम मास्क और एलईडी लाइट वाले मुखौटे उपलब्ध हैं. इनकी कीमत 10 से 60 रुपये तक है. रंगीन टोपी 10 से 40 रुपये और फैंसी चश्मे 50 से 200 रुपये तक बिक रहे हैं.

कपड़ों का होली कलेक्शन

रामगढ़ के कपड़ा बाजार में भी होली की रौनक है. गोला रोड स्थित बगड़िया ब्रदर्श डिपार्टमेंटल स्टोर समेत अन्य दुकानों में रंग-बिरंगे परिधान सजे हैं. पुरुषों के लिए कुर्ता-पायजामा और लॉन्ग कुर्ता, बच्चों के लिए रंगीन बंडी, कोट-पैंट, स्कर्ट, टॉप और फ्रॉक, महिलाओं के लिए मल्टीकलर कॉटन फैब्रिक और वर्क कुर्ते, ग्राहक पारंपरिक लुक को मॉडर्न टच के साथ पसंद कर रहे हैं. छोटे बच्चों के रंग-बिरंगे ड्रेस आकर्षण का केंद्र बने हैं.

उत्सव का माहौल

बाजार का माहौल पूरी तरह उत्सवमय है. हर दुकान पर ग्राहकों की भीड़ है और लोग अपनी पसंद के रंग, पिचकारी और परिधान खरीद रहे हैं. होली का यह पर्व रिश्तों में मिठास घोलने और जीवन में नई उमंग भरने का अवसर है. रामगढ़ का बाजार इस बार न सिर्फ रंगों से, बल्कि खुशियों और उत्साह से भी भर गया है.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola