ePaper

..श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ की परिक्रमा में उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भीड़

Updated at : 26 Feb 2026 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
..श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ की परिक्रमा में उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भीड़

होसिर में चल रहे श्री श्री 1008 हनुमान प्राण प्रतिष्ठा सह पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन गुरुवार को परिक्रमा में सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है

विज्ञापन

भक्ति व ज्ञान का संतुलन ही जीवन का सच्चा मार्ग है : गंगा मिश्रा

गिद्दी. होसिर में चल रहे श्री श्री 1008 हनुमान प्राण प्रतिष्ठा सह पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन गुरुवार को परिक्रमा में सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है. परिक्रमा करने में महिला श्रद्धालुओं की संख्या अधिक है. यज्ञाचार्य हेमंत कुमार पांडेय ने बताया कि यज्ञ मंडप की परिक्रमा सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि आत्म शुद्धि और सकारात्मक उर्जा प्राप्त करने का माध्यम है. यज्ञाचार्य हेमंत कुमार पांडेय, सच्चिदानंद, रविंद्र पांडेय, बलराम उपाध्याय, अमित कुमार पांडेय, राजकुमार शास्त्री, सुजीत शास्त्री ने गुरुवार को यजमान रामधनी साव, पार्वती देवी, महेश साव, यशोदा देवी, बालदेव महतो, ललिता देवी, हीरालाल महतो, पलको देवी, अर्जुन साव, संगीता भारती, अर्जुन महतो, आलसो देवी, राजू महतो, शांति देवी, सिकंदर महतो, रिंकी देवी से वेदपाठ, अग्नि प्रवेश, वेदी पूजन, जलाधिवास सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान कराया. आरती व पुष्पांजलि के बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. वृंदावन धाम की गंगा मिश्रा ने प्रवचन में कहा कि भक्ति तो हर जगह है, लेकिन ज्ञान हर जगह नहीं होता. सिर्फ भक्ति से नहीं, बल्कि ज्ञान के प्रकाश से ही जीवन का सच्चा मार्ग प्रशस्त होता है. नारी शक्ति पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि नारियों की शक्ति को कभी ललकारना नहीं चाहिए. नारी सहनशील व करूणामयी होती है, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर वह मां काली का रूप भी धारण कर सकती है.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola