ePaper

चित्रकला प्रतियोगिता में विभूति रही अव्वल

Updated at : 26 Feb 2026 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
चित्रकला प्रतियोगिता में विभूति  रही अव्वल

बिहार पुलिस सप्ताह के तहत दिघलबैंक प्रखंड के गंधर्वडांगा थाना अंतर्गत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गंधर्वडांगा में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

विज्ञापन

किशनगंज बिहार पुलिस सप्ताह के तहत दिघलबैंक प्रखंड के गंधर्वडांगा थाना अंतर्गत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गंधर्वडांगा में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्त समाज के प्रति जागरूकता फैलाना है. जिसमें विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता के दौरान गंधर्वडांगा पुलिस के अधिकारियों की उपस्थिति में बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से नशा मुक्त समाज की कल्पना को साकार करने का प्रयास किया. उनके इस प्रयास को काफी सराहा गया. पुलिस अधिकारियों और विद्यालय प्रशासन के सदस्यों ने सभी चित्रों का मूल्यांकन किया. इस प्रतियोगिता में विभूति कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रुद्र प्रताप और अनुष्का भगत क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभिराम कुमार ने कहा कि विभूति मेधावी छात्रा है.चित्रकला प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola