Darbhanga News: शक्ति की अधिष्ठात्री देवी दुर्गा के रंग में रंगा पूरा श्रद्धालु समाज

Updated at : 24 Sep 2025 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: शक्ति की अधिष्ठात्री देवी दुर्गा के रंग में रंगा पूरा श्रद्धालु समाज

Darbhanga News:शारदीय नवरात्र में दुर्गा पूजा पंडाल से लेकर देवी मंदिर एवं भक्तों के घर से फूट रहे दुर्गा सप्तशती के मंत्र से वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो गया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. शारदीय नवरात्र में दुर्गा पूजा पंडाल से लेकर देवी मंदिर एवं भक्तों के घर से फूट रहे दुर्गा सप्तशती के मंत्र से वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो गया है. चारों दिशाएं सप्तशती के मंत्र एवं भक्ति गीतों से अनुगूंजित हो रही हैं. प्राय: प्रत्येक श्रद्धालु माता की आराधना में जुटे हैं. शारदीय नवरात्र में भगवती दुर्गा के रंग में रंगे श्रद्धालु समाज की दिनचर्या बदल गयी है. मुंह अंधेरे से ही लोग पूजन की तैयारी में जुट जाते हैं. फूल-बिल्वपत्र की व्यवस्था में एक तरफ जहां लोग दूसरों के बगीचे से फूल तोड़ने के फिराक में आधी रात बाद से ही घर से निकल जाते हैं, वहीं अपने फूलों की रक्षा के लिए बागवान को रतजगा करना पड़ रहा है. हालांकि अधिकांश लोगों को खरीदकर ही फूल-बिल्वपत्र आदि लाना पड़ रहा है. इसे लेकर दरभंगा जंक्शन, दरभंगा टावर, दोनार, बेंता से लेकर लहेरियासराय, कादिराबाद आदि जगहों पर सुबह सबेरे से भक्तों का तांता लग जाता है. इसमें 60 फीसदी फूल व माला जहां पश्चिम बंगाल के होते हैं, वहीं 30 प्रतिशत समस्तीपुर से आते हैं. फूल कारोबारी राम कुमार भंडारी बताते हैं कि अभी तक जिला स्तर पर फूल एवं माला की आपूर्ति काफी अल्प है. समस्तीपुर से आवक साल-दर-साल बढ़ रही है. बिल्वपत्र, केला का पत्ता, तुलसीदल तक दुकानों से लोग खरीद रहे हैं. मंदिरों के बाहर भी फूल-माला की अस्थायी दुकानें सज गयी हैं. इधर शक्ति उपासकों ने शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन भगवती के तृतीय स्वरूप चंद्रघंटा की विधिवत पूजा-अर्चना की. भगवती के चरण में स्थापित मंगल घट के साथ आवाहित देवी-देवताओं की पूजा की. भगवती का पूजन किया. इसके बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ आरंभ किया. पूजन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया. बता दें कि इस वर्ष अरसे बाद नवरात्र दस दिनों का है. 11वें दिन विजयादशमी के संग प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola