संविधान खतरे में नहीं बल्कि खानदान खतरे में है, मंत्री राजू सिंह

Updated at : 24 Sep 2025 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
संविधान खतरे में नहीं बल्कि खानदान खतरे में है, मंत्री राजू सिंह

संविधान खतरे में नहीं बल्कि खानदान खतरे में है, मंत्री राजू सिंह

विज्ञापन

बारसोई एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने लिया भाग – हिंदुस्तान सहने वाला नहीं जवाब देने वाला देश बन गया है, मंत्री बारसोई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन पीडब्ल्यूडी मैदान बारसोई में बुधवार को हुआ. एनडीए के भाजपा, जदयू, लोजपा आदि के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए. विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, जदयू के पूर्व मंत्री डॉ दुलाल चंद्र गोस्वामी, लोजपा के जिला अध्यक्ष संगीता देवी, वरुण कुमार झा उपस्थित रहे. संचालन भाजपा नेता पिंटू यादव ने किया. सम्मेलन में बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री राजू सिंह मुख्य अतिथि रहे. कहा कि एनडीए सरकार ने समाज के हर वर्ग को विकास से जोड़ा है. सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर चल रही है. कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश बहुत आगे बढ़ा है. दुनिया में भारत की छवि सुधरी है. हिंदुस्तान सहने वाला नहीं जवाब देने वाला देश बन गया है. कहा कि देश अथवा प्रदेश के पप्पू संविधान खतरे में होने की बात करते हैं. पर अभी संविधान खतरे में नहीं बल्कि उनका खानदान खतरे में है. वे चाहते हैं कि उनके खानदान के सभी लोग विधायक, सांसद व मंत्री बन जाए जो अब संभव नहीं है. नडीए के शासन में सुशासन कायम है. एमएलसी अशोक अग्रवाल ने लोगों से सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए सरकार की योजनाओं का लाभ लेने को कहा तथा सरकार के कार्य को गिनाया. पूर्व मंत्री दुलाल चंद्र गोस्वामी ने कहा कि सरकार की अच्छी नीतियों को विपक्ष स्वीकार नहीं कर पा रहा है. लोजपा जिला अध्यक्ष संगीता देवी ने कहा कि हम बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के सिद्धांत में चल रहे हैं. जदयू नेता मनोज कुमार साह, रोशन अग्रवाल, अमल गोस्वामी, मिलन दुबे, सुदीप साहा, दुलाल चंद्र साहा, तिलक शाह, भाजपा नेता चंद्र भूषण ठाकुर, मिहिर मुखर्जी, रोशन शाह, लोजपा नेता अब्दुल बदूद, सागर साह, रोहन महतो आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola