एन रंगासामी 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने, कहा- सिंगापुर की तरह विकास करेंगे
एन रंगासामी
N Rangaswamy : पुडुचेरी में एक बार फिर एनडीए की सरकार बन गई है और ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) के वरिष्ठ नेता एन रंगास्वामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है.
N Rangaswamy : ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) के संस्थापक एन रंगासामी ने बुधवार को पांचवीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में बुधवार को शपथ ली. उनके साथ मल्लाडी कृष्णा राव और बीजेपी के नेता ए नमस्सिवायम ने भी मंत्री पद की शपथ ली. शपथ के बाद रंगास्वामी ने कहा कि वे पुडुचेरी का सिंगापुर की तरह विकास करेंगे.
उपराज्यपाल के कैलाशनाथन ने दिलाई शपथ
पुडुचेरी के उपराज्यपाल के कैलाशनाथन ने मुख्यमंत्री एन रंगासामी और उनके मंत्रिमंडल के दो सहयोगियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह के में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और वरिष्ठ नेता बीएल संतोष भी मौजूद थे. पुडुचेरी में एनडीए ने एक बार फिर जीत हासिल कर की है.
ये भी पढ़ें : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने जीता फ्लोर टेस्ट, 144 वोट पक्ष में पड़े
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए