PHOTOS: पवन सिंह विवाद के बाद टूटी थी दोस्ती, अब फिर से करीब आईं भोजपुरी की ये हसीनाएं

Updated:
विज्ञापन
Akshara Singh Aamrapali Dubey

अक्षरा सिंह-आम्रपाली दुबे फोटो- इंस्टाग्राम

आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह की सालों बाद फिर से दोस्ती हो गई है. दोनों ने एक दूसरे के साथ फोटो शेयर की है. पवन सिंह विवाद के बाद बातचीत बंद हो गई थी.

विज्ञापन

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में स्टार्स के बीच हुई लड़ाई अक्सर चर्चा का विषय बन जाती है. जैसे सालों पहले आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह के रिश्ते दरार आ गई थी. कभी बहनों की तरह रहने वाली एक्ट्रेस ने एक दूसरे से बात तक करना बंद कर दिया था. इसकी वजह और कोई नहीं बल्कि पवन सिंह ही थे, क्योंकि जब अचानक पावर स्टार की शादी ज्योति से हो रही थी, तो आम्रपाली ने अक्षरा का साथ दिया. हालांकि बाद में कुछ गलतफहमी हो गई और उनका रिश्ता टूट गया था.

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे संग शेयर की तसवीर

हाल ही में अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह आम्रपाली दुबे के साथ हैप्पी पोज देती नजर आई. दोनों को देखकर लग रहा था कि उनके बीच सबकुछ ठीक हो गया है. स्टार्स ने सलवार-सूट पहन रखा था और देसी वाइब्ज दे रही थी. तस्वीरों के साथ अक्षरा ने दिल, नजर से बचाने वाला और डांस करती सहेलियों वाला इमोजी भी लगाया, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया. आम्रपाली दुबे ने भी इस पोस्ट पर तुरंत प्यार भरा रिएक्शन दिया. दोनों के बीच सोशल मीडिया पर दिखा यह अपनापन फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.

क्यों हुई थी अक्षरा और आम्रपाली की लड़ाई

दरअसल, दोनों के बीच दूरियां उस समय आई, जब भोजपुरी स्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रिश्ते का विवादित अंत हुआ. पवन सिंह के अचानक दूसरी शादी करने के फैसले के बाद इंडस्ट्री के अंदर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई. उस दौर में कई लोग अलग-अलग पक्षों में बंट गए और इसी माहौल का असर आम्रपाली और अक्षरा की दोस्ती पर भी पड़ा. कहा जाता है कि इसी वजह से दोनों ने एक-दूसरे से बातचीत बंद कर दी थी. कई सालों तक इनके बीच कोई खास संपर्क नहीं दिखा, जिससे इनके चाहने वाले भी काफी दुखी थे.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 का तूफान जारी, पटना और रांची के इन सिनेमाघरों में आज ही बुक करें टिकट

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola