रजौली स्थित फैमिली रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ और लूट, पूर्व कुक पर लगा संगीन आरोप
Published by : YUVRAJ RATAN Updated At : 13 May 2026 12:23 PM
रेस्टोरेंट में तोड़-फोड़ की तस्वीर
Nawada News : फैमिली रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ और लूट, पूर्व कूक पर लगा आरोप, 50 हजार रुपए लूट भी लिए
Nawada News (कुमार मनीष देव) : रजौली थाना क्षेत्र के एनएच-20 स्थित छपरा के पास ‘मुम्बई फ्लेवर फैमिली रेस्टोरेंट’ में देर रात भारी तोड़फोड़ और लूटपाट की घटना सामने आई है. रेस्टोरेंट के संचालक सुधीर कुमार यादव ने इस संबंध में अपने ही एक पूर्व कर्मचारी कमलेश कुमार यादव और उसके 5-6 अज्ञात साथियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने न केवल रेस्टोरेंट की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया, बल्कि गल्ले से नकदी भी लूट ली.
नौकरी से निकालने जाने पर कूक था खफा
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी कमलेश कुमार यादव पिता,लालजीत यादव, ग्राम- सपही पिछले तीन महीनों से इस रेस्टोरेंट में कुक के रूप में कार्यरत था. करीब दस दिन पहले, हिसाब-किताब में लगभग डेढ़ लाख रुपये के गबन का मामला सामने आने पर संचालक सुधीर कुमार यादव ने उसे नौकरी से निकाल दिया था. पीड़ित का कहना है कि इसी रंजिश में कमलेश लगातार उन्हें फोन पर मारपीट और जान से मारने की धमकियां दे रहा था.
काउंटर से निकाल लिए रुपए
मंगलवार की मध्य रात्रि आरोपी अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ लोहे की खंती, रॉड और डंडे लेकर रेस्टोरेंट पहुंचा.उन्होंने होटल का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और वहां जमकर उत्पात मचाया. हमलावरों ने न केवल फर्नीचर को क्षतिग्रस्त किया, बल्कि वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को भी पूरी तरह तोड़ दिया. संचालक के मुताबिक, आरोपियों ने काउंटर के गल्ले में रखे 50,000 रुपये नकद भी लूट लिए.
15 लाख रुपये के आर्थिक नुकसान का अनुमान
इस पूरी वारदात में रेस्टोरेंट मालिक को लगभग 15 लाख रुपये के आर्थिक नुकसान का अनुमान है.पीड़ित होटल संचालक ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है और पुलिस से उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है.उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि उनके साथ भविष्य में कोई भी अनहोनी होती है, तो उसका जिम्मेदार कमलेश कुमार यादव ही होगा. पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों की तलाश जारी है.
Also Read : एनएच-31 पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार युवकों को रौंदा, एक की मौत दूसरा घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










