ePaper

संवेदी पुलिस और सशक्त समाज की अवधारणा को किया गया मजबूत

Updated at : 26 Feb 2026 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
संवेदी पुलिस और सशक्त समाज की अवधारणा को किया गया मजबूत

संवेदी पुलिस और सशक्त समाज की अवधारणा को किया गया मजबूत

विज्ञापन

सदर थाना में बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन सहरसा. पुलिस सप्ताह के मौके पर सदर थाना में गुरुवार को बड़े और छोटे बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें सभी बच्चों ने अपने हाथों में ब्रश और पेंसिल लेकर पेंटिंग प्रतियोगिता में अपना दमखम आजमा रहे थे. वहीं प्रतियोगिता के दौरान सदर थाना के अपर थानाध्यक्ष शोएब अख्तर, थाना में पदस्थापित पुअनि प्रीति कुमारी, पुअनि प्रियंका चौहान, पुअनि सुप्रीति वर्मा, पुअनि चंदन कुमार, पुअनि बालेश्वर कुमार, पुअनि धनपति झा, पुअनि धनेश्वर प्रसाद सहित सदर थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी बच्चों के मनोबल को प्रोत्साहित कर रहे थे. प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में भी काफी उत्साह देखा गया. उत्साह के साथ बच्चों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन भी किया. प्रतियोगिता की समाप्ति के बाद मुख्यालय डीएसपी 1 धीरेंद्र पांडेय ने बच्चों की प्रतिभा को देखकर उसे प्रोत्साहित किया. वहीं प्रतियोगिता को लेकर मुख्यालय डीएसपी ने कहा कि बीते 22 फरवरी से 27 फरवरी तक बिहार पुलिस सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है. जिसका मुख्य थीम संवेदी पुलिस और सशक्त समाज की अवधारणा को मजबूत करना है. साथ ही पुलिस की छवि को भी पब्लिक के बीच में सुधारना है. जिसके लिए बुधवार को फाइन एंड आर्ट से जुड़े बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी बच्चों को मेडल, प्रशस्ति पत्र के साथ तीन ग्रुप में बांटे गये बच्चों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार में ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. वहीं पुलिस सप्ताह को लेकर ही शाम में पुलिस केंद्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola