नगर परिषद ने किया श्रमदाम, सार्वजनिक स्थलों की सफाई की

Edited by Akarsh Aniket
Updated:
विज्ञापन

नगर परिषद ने किया श्रमदाम, सार्वजनिक स्थलों की सफाई की

विज्ञापन

गढ़वा नगर परिषद में स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन प्रतिनिधि, गढ़वा स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के तहत गुरुवार को गढ़वा नगर परिषद द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान व श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के महत्व से जोड़ना और इसे जनआंदोलन का रूप देना था. कार्यक्रम की शुरुआत श्रमदान से हुई, जिसमें नगर परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया. प्रतिभागियों ने सड़कों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर कचरा निर्धारित स्थान पर डाला और लोगों को गंदगी न फैलाने का संदेश दिया. कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने सभी प्रतिभागियों का आभार जताते हुए कहा कि नगर परिषद का निरंतर प्रयास है कि गढ़वा को स्वच्छ और सुंदर शहर के रूप में पहचान मिले. इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता शपथ ली. कार्यक्रम में नगर प्रबंधक ओंकार कुमार यादव, रोहित कुमार, राहुल कुमार, नगर मिशन प्रबंधक अर्पित कुमार, कौशल किशोर ठाकुर, कनीय अभियंता संदीप कुमार, नीतिश कुमार, अमन चौरसिया, दिव्या भारती, विधि सहायक राजीव कुमार, सेनेटरी सुपरवाइजर भूपेंद्र कुमार, स्वच्छता प्रभारी रामानुज प्रसाद, विकास कुमार, असदुल्लाह अंसारी, संतोष केसरी, सविता देवी, मुकेश कुमार, विनोद प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola