Giridih News: प्रवासी मजदूर का शव गांव में पहुंचते ही चीत्कार से गूंज उठा इलाका
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 01 Sep 2025 12:35 AM
Giridih News: प्रवासी मजदूर कई वर्षों से सूरत शहर में रहकर वाहन चालक के रूप में काम करता था. घटना के दिन छतरधारी के चार वर्षीय बच्चे साकेत का जन्म दिन था. इधर घटना के खबर से उसका परिवार टूट चुका है.
जमुआ प्रखंड के पलरा निवासी 31 वर्षीय प्रवासी मजदूर छतरधारी मंडल की मौत सूरत में सड़क पार करने के दौरान इको प्राइवेट वाहन से ठोकर मारने से बीते बुधवार को घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी. मौत के बाद प्रवासी मृतक के साथ रह रहे उसके भाई ने शव को एंबुलेंस से शुक्रवार शाम को गांव लाया. शव पहुंचते ही घरवालों के चीत्कार से पूरा गांव गमगीन हो गया. बता दें कि प्रवासी मजदूर कई वर्षों से सूरत शहर में रहकर वाहन चालक के रूप में काम करता था. घटना के दिन छतरधारी के चार वर्षीय बच्चे साकेत का जन्म दिन था. इधर घटना के खबर से उसका परिवार टूट चुका है. इधर मौत की खबर से मुखिया आशा देवी, भाजपा झारखंडधाम मंडल उपाध्यक्ष कार्तिक मंडल, त्रिभुवन मंडल, कैलाश मंडल, निर्मल मंडल, दशरथ मंडल, भुनेश्वर मंडल, नागेश्वर वर्मा आदि पीड़ित स्वजनों को सरकारी लाभ देने की मांग प्रशासन से की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










