किशोरी ने बाघमारा पुल से नदी में लगायी छलांग, मौत

Updated at : 24 Sep 2025 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
किशोरी ने बाघमारा पुल से नदी में लगायी छलांग, मौत

किशोरी ने बाघमारा पुल से नदी में लगायी छलांग, मौत

विज्ञापन

किशोरी ने बाघमारा पुल से नदी में लगायी छलांग, मौत कुरसेला एनएच-31 से बाघमारा जाने वाली सड़क पुल से बुधवार की शाम किशोरी ने नदी में छलांग लगा दी. वह गहरे पानी में डूबकर गयी. जिससे उसकी मौत हो गयी. स्थानीय थाना पुलिस और अंचल राजस्व कर्मचारी आकाश कुमार पुल पर पहुंचकर गोताखोरों की सहायता से डूबी किशोरी का शव बाहर निकाला.घटना स्पष्ट नहीं हो सका है. किशाेरी का नाम कविता कुमारी (16) पिता कारु मंडल कुरसेला थाना क्षेत्र के नवाबगंज स्कूल टोला निवासी बतायी गयी. किशोरी घर से चलकर नवाबगंज में टोटो बाघमारा पुल के पहुंची और फिर पुल से नदी में छलांग लगा दी. जिस टोटो से किशोरी पुल के पास पहुंची उसकी टोटो चालक ने किशोरी के पिता को फोनकर जानकारी दी. बेटी के नदी में छलांग लगाने की जानकारी पाकर पिता व अन्य परिजन बाघमारा पुल पर पहुंचे. क्षेत्र में किशोरी के पुल से छलांग लगाने के घटना के जानकारी से सनसनी फ़ैल गयी. किशोरी के नदी में छलांग लगाने के कारण स्पष्ट अबतक हुआ है. पुलिस टोटो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस किशोरी के छलांग लगाने के घटना की पड़ताल में जुटी है. थाना पुलिस किशोरी के शव को थाना लाकर पोस्टर्माटम में भेजने के प्रक्रिया करायी. बाघमारा पुल के नीचे बहने वाली मौसमी नदी है. बाढ़ की वजह से इसमें अधिक पानी हो गया है.वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola