असामाजिक तत्वों ने जामताड़ा में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा किया क्षतिग्रस्त

Updated:
विज्ञापन

जामताड़ा. असामाजिक तत्वों द्वारा शहर के कोर्ट मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

शहर के कोर्ट मोड़ रोड की घटना, आदिवासी समाज में रोष संवाददाता, जामताड़ा. असामाजिक तत्वों द्वारा शहर के कोर्ट मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, प्रतिमा के हाथ में लगे तीर-धनुष को तोड़ दिया गया है, जिससे आदिवासी समाज में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग मौके पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे. घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन भी तुरंत हरकत में आया. सूचना मिलने पर एसडीओ अनंत कुमार, एसडीपीओ विकास आनंद लागोरी, नपं ईओ सोमा खंडेत, थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो सहित पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच की. वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. आदिवासी समाज के महादेव सोरेन ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के गौरव और सम्मान के प्रतीक हैं, ऐसे में उनकी प्रतिमा को नुकसान पहुंचाना समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा है. लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं अशोक चौधरी ने सीओ अविश्वर मुर्मू को ज्ञापन देकर दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का मांग की. प्रशासन ने इस घटना का अंजाम देने वाले व्यक्तियों को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है. सीपीआइएम ने की घटना की भर्त्सना जामताड़ा. भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने को लेकर सीपीआइएम जिला कमेटी भर्त्सना की है. जिला सचिव चंडीदास पुरी ने प्रशासन से मांग की कि दोषी को पकड़ कर कार्रवाई करे. अन्यथा हमारी पार्टी इस जघन्य कृत्य के विरोध में शांतिप्रिय अमन पसंद लोगों को साथ लेकर आंदोलन के लिए रणनीति तैयार करेगी. उन्होंने कहा कि समय रहते असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जाय.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola