Sports : लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, खिलाड़ियों ने दिखायी प्रतिभा

Published by : R TIWARY Updated At : 25 Jul 2025 8:16 PM

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेसरा प्रथम राज्य स्तरीय ‘लिटिल चैंप्स’ फुटबॉल प्रतियोगिता (बालक-बालिका) शुक्रवार को बीआइटी मेसरा मैदान में शुरू हुई. पहले दिन ग्रुप स्तर पर 20 से अधिक मुकाबले खेले गये, जिनमें

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेसरा प्रथम राज्य स्तरीय ‘लिटिल चैंप्स’ फुटबॉल प्रतियोगिता (बालक-बालिका) शुक्रवार को बीआइटी मेसरा मैदान में शुरू हुई. पहले दिन ग्रुप स्तर पर 20 से अधिक मुकाबले खेले गये, जिनमें से विजेता टीमें 26 जुलाई को प्री-क्वार्टर फाइनल खेलेंगी. बालक वर्ग (ग्रुप-ए) में पाकुड़ ने गोड्डा को 3-0 से, गिरिडीह ने जामताड़ा को 9-1 से हराया. वहीं, खूंटी और सिमडेगा को बाई मिला. ग्रुप-बी में लातेहार ने धनबाद को 4-0 से, पश्चिमी सिंहभूम ने पूर्वी सिंहभूम को 2-0 से हराया, जबकि बोकारो और गुमला को बाई मिला. ग्रुप-सी में दुमका ने गढ़वा को 2-0 से, पलामू ने कोडरमा को 5-0 से पराजित किया. रांची और चतरा को बाई मिला. ग्रुप-डी में साहिबगंज ने सरायकेला को 3-0 से व रामगढ़ ने लोहरदगा को 6-0 से हराया. देवघर और हजारीबाग को बाई मिला. बालिका वर्ग (ग्रुप-ए) में रांची ने गढ़वा को 4-0 से, गुमला ने बोकारो को 2-1 से हराया. पलामू और पाकुड़ को बाई मिला. ग्रुप-बी में साहिबगंज ने दुमका को 4-0 से, रामगढ़ ने चतरा को 1-0 से हराया. पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम को बाई मिला. ग्रुप-सी में लातेहार ने जामताड़ा को 5-0 से हराया. कोडरमा, सिमडेगा और गिरिडीह को बाई मिला. ग्रुप-डी में खूंटी ने गोड्डा को 7-0 से हराया. सरायकेला, हजारीबाग, धनबाद और लोहरदगा को बाई मिला. इससे पहले प्रतियोगिता का उदघाटन शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने किया. मौके पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, कांके की छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
R TIWARY

लेखक के बारे में

By R TIWARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola