एसपी ने मौत मामले में घटनास्थल का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

एसपी ने मौत मामले में घटनास्थल का किया निरीक्षण

विज्ञापन

पस्तपार थाना का किया औचक निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश सहरसा . एसपी हिमांशु ने शनिवार की देर संध्या पस्तपार पहुंचकर पस्तपार थाना का औचक निरीक्षण कर थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान एसपी हिमांशु ने थाना क्षेत्र के जलैया बस्ती में लगभग साल भर पूर्व आपसी रंजिश के कारण मामूली विवाद में एक पक्ष द्वारा जबरन किये गये मारपीट की घटना में गंभीर रूप से जख्मी महेश्वरी यादव का इलाज के दौरान हुए मौत के मामले में घटनास्थल का भी स्थलीय निरीक्षण कर पीड़ित परिजनों से घटित घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली. इस दौरान एसपी हिमांशु ने वहां मौजूद मुख्यालय डीएसपी टू कामेश्वर प्रसाद सिंह, एसडीपीओ आलोक कुमार, थानाध्यक्ष अरमोद कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश देते घटना में संलिप्त दोषियों को अपने स्तर से चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इस दौरान एसपी ने थाना के निरीक्षण क्रम में थाना को पब्लिक फ्रैंडली रखने व संपूर्ण परिसर में उच्च कोटि की साफ-सफाई रखने का निर्देश देते थाना में संधारित सभी तख्ती एवं पंजियों का अवलोकन किया. एसपी ने महिलाओं से संबंधित सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनकी समस्याओं को त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होंने थाना क्षेत्र में बेहतर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से नियमित रूप से गश्ती, वाहन चेकिंग के साथ चौकीदारों के माध्यम से सूचना, आसूचना संकलन कर थाना क्षेत्र के सभी गतिविधियों पर नजर रखते वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मौके पर अपर थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार, पुअनि प्रीति कुमारी, सअनि विकास कुमार सिंह, सअनि धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola