संशोधित ।। यह खबर लगाना है।। बीरभूम में व्यवसायी की नृशंस हत्या, जांच में जुटी पुलिस तृणमूल पर अभियोग, तीन गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 May 2026 1:51 PM

विज्ञापन

बीरभूम में व्यवसायी की नृशंस हत्या, जांच में जुटी पुलिस तृणमूल पर अभियोग, तीन गिरफ्तारबीरभूम. राज्य विधानसभा चुनाव के बाद बीरभूम जिले में एक बार फिर राजनीतिक द्वंद्व के तहत एक व्यवसायी की नृशंस हत्या का मामला सोमवार देर रात प्रकाश में आया है. पुलिस ने मृतक का नाम काजल शेख बताया है. काजल शेख जिले के सैंथिया थाना इलाके के कुरुमसा ग्राम के रहने वाले थे. गांव से कुछ दूर अहमदपुर टेकेंडा मोड़ के पास बदमाशों ने घर लौटते समय काजल का बाइक रोक कर उसके सर पर धारदार अस्त्र से हमला कर हत्या किया है. काजल का सड़क के किनारे खून से लथपथ अवस्था में मिलने की घटना के बाद इलाके में उत्तेजना और तनाव फैल गया. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर काजल को बरामद कर बोलपुर महकमा अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव को मंगलवार अस्पताल के पोस्टमार्टम विभाग को पुलिस ने सुपुर्द कर दिया. घटना की जांच के बाद पुलिस ने इलाके के तीन तृणमूल समर्थकों को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक समर्थक शेख साहेब के घर से रक्त से सना एक कपड़ा पुलिस ने बरामद किया है. इस मामले में कुल तीन लोगों को गिरफ्तार

विज्ञापन

बीरभूम में व्यवसायी की नृशंस हत्या, जांच में जुटी पुलिस तृणमूल पर अभियोग, तीन गिरफ्तार बीरभूम. राज्य विधानसभा चुनाव के बाद बीरभूम जिले में एक बार फिर राजनीतिक द्वंद्व के तहत एक व्यवसायी की नृशंस हत्या का मामला सोमवार देर रात प्रकाश में आया है. पुलिस ने मृतक का नाम काजल शेख बताया है. काजल शेख जिले के सैंथिया थाना इलाके के कुरुमसा ग्राम के रहने वाले थे. गांव से कुछ दूर अहमदपुर टेकेंडा मोड़ के पास बदमाशों ने घर लौटते समय काजल का बाइक रोक कर उसके सर पर धारदार अस्त्र से हमला कर हत्या किया है. काजल का सड़क के किनारे खून से लथपथ अवस्था में मिलने की घटना के बाद इलाके में उत्तेजना और तनाव फैल गया. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर काजल को बरामद कर बोलपुर महकमा अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव को  मंगलवार अस्पताल के पोस्टमार्टम विभाग को पुलिस ने सुपुर्द कर दिया. घटना की जांच के बाद पुलिस ने इलाके के तीन तृणमूल समर्थकों को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक समर्थक शेख साहेब के घर से रक्त से सना एक कपड़ा पुलिस ने बरामद किया है. इस मामले में कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके नाम शेख नियन तथा शेख जहांगीर है. पुलिस इनसे पूछताछ चला रही है. मृतक के बड़े भाई का आरोप है कि उनका भाई पुराने मोटर साइकिल का खरीद फरोख्त का कारोबार करता था. वह इलाके में भाजपा समर्थक था. चुनाव के पूर्व तृणमूल के स्थानीय लोग उसपर काफी दवाब बना रहे थे. कल रात सड़क किनारे क्षत विक्षत अवस्था में उसका शव मिला. घटना को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है. सैंथिया के भाजपा विधायक कृष्ण कांत साहा का कहना है कि काजल शेख भाजपा का समर्थक था इस तरह की कोई जानकारी मुझे नहीं है. कोई भी हत्या क्षेत्र में उचित नहीं है. घटना को लेकर पुलिस जांच पड़ताल  कर रही है. काजल शेख बालू के कारोबार से भी जुड़ा हुआ था.  फोटो।

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola