स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन व पंजीयन की तिथि समाप्त

Published at :25 Apr 2024 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन व पंजीयन की तिथि समाप्त

<P>मुंगेर . एमयू द्वारा सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन व रजिस्ट्रेशन के लिये 3 अप्रैल से आरंभ की गयी थी. जिसमें विद्यार्थियों को नामांकन व रजिस्ट्रेशन के लिये 25

विज्ञापन

मुंगेर . एमयू द्वारा सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन व रजिस्ट्रेशन के लिये 3 अप्रैल से आरंभ की गयी थी. जिसमें विद्यार्थियों को नामांकन व रजिस्ट्रेशन के लिये 25 अप्रैल तक का समय दिया गया था. जिसकी अंतिम तिथि गुरुवार को समाप्त हो गयी है. वहीं उक्त सत्र में अंतिम तिथि तक कुल 29,281 विद्यार्थियों ने नामांकन व रजिस्ट्रेशन कराया. जिसमें कला संकाय में 25,983, विज्ञान संकाय में 2,991 तथा वाणिज्य संकाय में 307 विद्यार्थियों ने नामांकन व रजिस्ट्रेशन कराया.

विलंब शुल्क के साथ आज और कल पंजीयन का समय

मुंगेर . एमयू द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थियों के लिये पंजीयन की प्रक्रिया 18 से आरंभ की गयी है. जिसमें विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क के पंजीयन को लेकर 25 अप्रैल तक समय दिया गया था. जिसकी अंतिम तिथि गुरूवार को समाप्त हो गयी. वहीं अब 26 से 27 अप्रैल तक वैसे विद्यार्थी, जो अबतक किसी कारणवश पंजीयन नहीं करा पाये हैं. वैसे विद्यार्थी विलंब शुल्क के साथ पंजीयन करा सकते हैं.

30 अप्रैल आवेदन की अंतिम तिथि

मुंगेर . एमयू द्वारा 6 अप्रैल से सत्र 2024-28 सीबीसीएस के तहत स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. जिसमें विद्यार्थियों को आवेदन करने के लिये 30 अप्रैल तक समय दिया गया है. एमयू के नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि उक्त सत्र में नामांकन को इच्छुक विद्यार्थी 1 हजार रुपये का ऑनलाइन शुल्क जमा कर विश्वविद्यालय के यूएमआईएस पोट्रल पर आवेदन कर सकते हैं. जिसके लिये विद्यार्थियों को 30 अप्रैल तक का समय दिया गया है. आवेदन के लिये इंटर पास विद्यार्थी अपने मैट्रिक व इंटर के एडमिट कार्ड तथा अंकपत्र अपलोड करना होगा. इधर उक्त सत्र में नामांकन के लिये कला संकाय में कुल 28,989 विज्ञान संकाय में 3,872 तथा वाणिज्य संकाय में अबतक कुल 260 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola