ePaper

855 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 31 Jul 2024 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
855 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

खुटौना पुलिस ने एक स्कार्पियो से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है. गश्ती पर निकले पुलिस बल जयनगर रोड में एक स्कार्पियो को रुकने का इशारा किया.

विज्ञापन

खुटौना. खुटौना पुलिस ने एक स्कार्पियो से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है. गश्ती पर निकले पुलिस बल जयनगर रोड में एक स्कार्पियो को रुकने का इशारा किया. चालक दूर से ही पुलिस को देखकर गाड़ी की रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की. पुलिस घेरकर उसे पकड़ लिया. पुलिस ने गाड़ी में बैठे तस्कर को अपने घेरे में लिया और गाड़ी की तलाशी ली. तलाशी के दौरान जूट के बोरी में बंद शराब बरामद हुआ. शराब बरामद होते ही गाड़ी और शराब सहित तस्कर को थाना पर लाया गया. जहां गिनती करने पर बोरी से 855 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद हुआ. शराब बरामद होते ही तस्कर से पूछताछ शुरू किया. जिसमें वह अपना नाम मिनटु कुमार जो अरेर थाना क्षेत्र के चम्पारेर गांव का रहने वाला बताया है. पुलिस गिरफ्तार तस्कर पर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola