समस्याओं के समाधान के लिए बाराबनी में लगा शिविर

Edited by JIYARAM MURMU
Updated:
विज्ञापन

मिहिजाम. विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आमलोगों की समस्याओं के समाधान के लिए जन शिविर लगाने का निर्देश दिया है. बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के

विज्ञापन

मिहिजाम. विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आमलोगों की समस्याओं के समाधान के लिए जन शिविर लगाने का निर्देश दिया है. बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शनिवार को शिविर लगाया गया. हमारा पड़ोस हमारा समाधान के तहत आयोजित इस शिविर में सड़क, पानी, बिजली आदि की समस्या ज्यादातर सामने आये. यह शिविर बूथस्तर पर आयोजित की जा रही है. रूपनारायणपुर में भी विभिन्न स्थानों पर शिविर का आयोजन किया गया था. इस कैंप मेें बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय, जिलाधिकारी एस पन्नालम, पंचायत समिति अध्यक्ष असित सिंह, थाना प्रभारी दिव्येंदु मुखर्जी आदि थे. स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया. प्रशासन ने समस्याओं का हल जल्द करने का आश्वासन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola