स्मार्ट क्विज में प्रतिभागियों ने दिखाया उत्साह

Updated at : 25 Sep 2025 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
स्मार्ट क्विज में प्रतिभागियों ने दिखाया उत्साह

हिरणपुर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की तर्ज पर भव्य क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें बच्चे, युवा, महिलाएँ और अन्य नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन किशन भगत व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समिति अध्यक्ष दीपक साहा ने बताया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा के दौरान प्रतिदिन सांस्कृतिक और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विभिन्न वर्गों में प्रथम पुरस्कार पाने वाले प्रतिभागियों में आरव, अंकित टुडू, देव, मामुनी और अमन शामिल हैं। विजेताओं को समिति की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता ने समुदाय में उत्साह और ज्ञानार्जन को बढ़ावा दिया।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हिरणपुर. हिरणपुर विगत संध्या सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर भव्य क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें हिरणपुर के बच्चों, युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. स्मार्ट क्विज़ के प्रति युवाओं, महिलाओं और बच्चों में उत्साह था. विजयी प्रतिभागियों को समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बीपीओ (शिक्षा विभाग) किशन भगत, मुखिया राखी हांसदा, आलोक रंजन, समाजसेवी अशोक अग्रवाल, प्रकाश स्वर्णकार और प्रदीप साहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. समिति के अध्यक्ष दीपक साहा ने बताया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा को विशेष बनाने के लिए प्रतिदिन सांस्कृतिक व ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

विजेताओं की सूची

कक्षा 1 से 5 श्रेणी : प्रथम – आरव, द्वितीय – तिथि, तृतीय – सुभोजित

कक्षा 6 से 8 श्रेणी : प्रथम – अंकित टुडू, द्वितीय – मनीष, तृतीय – पियूष

कक्षा 9 से 12 श्रेणी : प्रथम – देव, द्वितीय – गौरव, तृतीय – छोटू

पावरफुल लेडी हिरणपुर : प्रथम – मामुनी, द्वितीय – पूजा भगत, तृतीय – सुनीता

ओपन टू ऑल (सार्वजनिक वर्ग) : प्रथम – अमन, द्वितीय – त्रिदेव, तृतीय – छोटू

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola