स्कॉर्पियो से 403 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरार

Edited by GOURAV KASHYAP
Updated:
विज्ञापन

पंजवारा. पंजवारा पुलिस ने बुधवार की शाम एक स्कॉर्पियो से 403.875 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड

विज्ञापन

पंजवारा. पंजवारा पुलिस ने बुधवार की शाम एक स्कॉर्पियो से 403.875 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड के गोड्डा जिले से एक बड़ी मात्रा में शराब पंजवारा होते हुए ले जायी जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस ने पंजवारा चेक पोस्ट पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान गोड्डा की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो चेक पोस्ट पर बिना रुके तेजी से निकल गयी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा किया और किशनकोल मोड़ के पास उसे रोकने में सफलता पाई. हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने स्कॉर्पियो की तलाशी लेने पर विभिन्न ब्रांड के कुल 403.875 लीटर शराब बरामद की. इस संबंध में अज्ञात शराब तस्कर और वाहन मालिक के खिलाफ बिहार मामला दर्ज किया गया है. पुलिस फरार तस्कर की तलाश में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola