सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण में 4105 प्रतिभागी हुए शामिल

Edited by AWADHESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

किशनगंज जिला मुख्यालय के ग्यारह केंद्रों में रविवार को केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा संचालित दूसरे चरण की सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा कदाचार मुक्त सम्पन्न हुई. परीक्षा में 4105

विज्ञापन

किशनगंज जिला मुख्यालय के ग्यारह केंद्रों में रविवार को केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा संचालित दूसरे चरण की सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा कदाचार मुक्त सम्पन्न हुई. परीक्षा में 4105 परीक्षार्थी शामिल हुए व 760 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे. परीक्षा पहली पाली में 12 बजे से शुरू होकर 2 बजे सम्पन्न हुई. परीक्षा छह चरणों में होनी है. रविवार को दूसरे चरण की परीक्षा सम्पन्न हुई. इससे पहले पहले चरण की परीक्षा हो चुकी है. परीक्षार्थी परीक्षा से दो घण्टे पूर्व ही केंद्र पहुंचने लगे थे. मुख्य द्वार पर चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा है. गर्ल्स हाई स्कूल, लाइन उर्दू मिडिल स्कूल, जगन्नाथ मिडिल स्कूल,आर के साहा महिला कॉलेज, नेशनल हाई स्कूल सहित 11 केंद्रों में परीक्षा हुई. कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर प्रशासन व पुलिस के अधिकारी परीक्षा केंद्रों का जायजा ले रहे थे. एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ वन गौतम कुमार व अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी परीक्षा केंद्रों का जायजा ले रहे थे. परीक्षा केंद्रों में मोबाइल लेकर प्रवेश करना वर्जित था. केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर धारा 144 लागू थी. परीक्षार्थियों के अभिभावक मंदिरों व केंद्र के पास वाले स्थानों में शरण लिए हुए थे. परीक्षा समाप्ति के बाद बस स्टैंड में अत्यधिक भीड़ जमा हो गई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola