सीएस ने मलेरिया से बचाव के बताये उपाय
प्रतिनिधि, पाकुड़. विश्व मलेरिया दिवस पर पुराना सदर अस्पताल के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मलेरिया जागरुकता कार्यक्रम किया गया. सीएस डॉ सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने मलेरिया के लक्षण, इसके
प्रतिनिधि, पाकुड़. विश्व मलेरिया दिवस पर पुराना सदर अस्पताल के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मलेरिया जागरुकता कार्यक्रम किया गया. सीएस डॉ सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने मलेरिया के लक्षण, इसके फैलने के कारण और बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने साफ-सफाई, जल जमाव रोकने और मच्छरदानी के उपयोग को मलेरिया से बचाव के लिए आवश्यक बताया. बुखार, ठंड लगना या कमजोरी जैसे लक्षण होने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी गयी. लोगों से स्वच्छता बनाये रखने और मलेरिया उन्मूलन अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की गयी. कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










