शेखपुरा नगर पर्षद ने अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर

Updated:
विज्ञापन

शेखपुरा. स्थानीय नगर पर्षद की ओर से सोमवार को शेखपुरा शहर के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया गया. इसमें गलत तरीके से किये गये कब्जा किये गये

विज्ञापन

शेखपुरा. स्थानीय नगर पर्षद की ओर से सोमवार को शेखपुरा शहर के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया गया. इसमें गलत तरीके से किये गये कब्जा किये गये सरकारी जमीन पर से कब्जा हटाया गया. मौके पर नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी विनय कुमार के अलावा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर पर्षद के कर्मचारियों ने अतिक्रमण हटवाया. शेखपुरा शहर के चांदनी चौक से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गयी. इस दौरान कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि शहर में अतिक्रमण के कारण हर दिन जाम की समस्या से लोगों को परेशानी हो रही है. उन्होंने यह भी बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यह अभियान चलाया गया है. लगातार अभियान चलाये जाने के बाद भी सड़क के दोनों किनारे पर फुटपाथी कारोबारियों के द्वारा लगातार ठेले और दुकान लगाकर ट्रैफिक को प्रभावित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि फुटपाथी कारोबारियों को व्यवस्थित करने की दिशा में भी कई कार्य किये गये हैं. वेंडिंग जोन भी बनाया गया. मुख्य मार्गों के किनारे दुकान लगाने और अतिक्रमण के मामले में लगातार कार्रवाई के पहले भी माइिकंग के जरिये जागरूकता अभियान चलाया जाता रहा है. इसके बावजूद भी मनमानी करने वाले अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
DHARMENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By DHARMENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola