निःस्वार्थ भाव से सेवा केवल समाज का आशीर्वाद ही नहीं इंसानियत व करुणा भी गहराती है:नीलम

निःस्वार्थ भाव से सेवा केवल समाज का आशीर्वाद ही नहीं इंसानियत व करुणा भी गहराती है:नीलम
– एमजेएम महिला कॉलेज में मनाया गया एनएसएस दिवस कार्यक्रम कटिहार एमजेएम महिला कॉलेज में बुधवार को एनएसएस दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ नीलम कुमारी व स्वयंसेवकों द्वारा मनाया गया. शुरूआत एनएसएस छात्राओं द्वारा एनएसएस गीत गाकर की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता एमजेएम महिला कॉलेज की प्राचार्य डॉ दीपाली मंडल ने की. एनएसएस पदाधिकारी डॉ नीलम कुमारी ने बताया कि आज के समय चारों तरफ से कई चुनौतियां का सामना करना पड़ता है. प्रदूषण, अशिक्षा, असमानता, नशाखोरी, भेदभाव आदि शामिल है. उन्होंने बताया कि हम सब यहां एकत्रित हुए हैं. उस संगठन का जश्न मनाने के लिए, जिसने न केवल लाखों युवाओं के जीवन को दिशा दी है. बल्कि समाज की सोच को भी बदलने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है. यह संगठन है राष्ट्रीय सेवा योजना अर्थात एनएसएस,इसकी शुरुआत 1969 में हुई थी. ठीक उस वर्ष जब महात्मा गांधी की जन्मशताब्दी मनाई जा रही थी. उस समय हमारे देश ने यह निश्चय किया था कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रहेगी. बल्कि इसका उद्देश्य समाज और राष्ट्र की सेवा में भी नज़र आयेगा. एनएसएस का आदर्श वाक्य है नाेट मी बट यू अर्थात स्वयं से पहले समाज यही संदेश हमें निःस्वार्थ सेवा और सामूहिक जीवन जीने की प्रेरणा देता है. भारत एक युवा देश है, हमारी सबसे बड़ी शक्ति हमारे युवा हैं. लेकिन यह शक्ति तभी सार्थक है जब यह रचनात्मक कार्यों में और समाज सुधार में लगाई जाय. एनएस इसी दिशा में युवाओं को तैयार करता है. छात्र-छात्राएं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर स्वच्छता अभियान चलाते हैं, निरक्षर लोगों को पढ़ाते हैं, रक्तदान शिविर आयोजित करते हैं या फिर पर्यावरण बचाने के लिए पौधरोपण करते हैं. तब वे केवल समाज को कुछ दे ही नहीं रहे होते, बल्कि वे अपने भीतर भी अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व की क्षमता विकसित कर रहे होते हैं. मौके पर अर्चना, अंजू, जीनत कौशर, सगुफ्ता यास्मिन, रणविजय पासवान, अमित धारा समेत कई शिक्षकों ने अपने अपने विचार को रखा. कार्यक्रम के दौरान सभी ने समाज में स्वच्छता और स्वास्थ्य के संदेश को फैलाने, शिक्षा और साक्षरता के प्रसार में अपना योगदान देने, पर्यावरण की रक्षा के लिए आगे आने के अलावा सबसे महत्वपूर्ण जरूरतमंदों की मदद करने में कभी पीछे नहीं हटने का संकलप लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




