सड़क दुर्घटना में युवक घायल, विरोध में सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन

: हजारीबाग में चल रहा है घायल का इलाज टंडवा. थाना क्षेत्र के किशनपुर के समीप कोल वाहन की चपेट में आने से चरका किशनपुर गांव निवासी बिनोद राम उर्फ

विज्ञापन

: हजारीबाग में चल रहा है घायल का इलाज टंडवा. थाना क्षेत्र के किशनपुर के समीप कोल वाहन की चपेट में आने से चरका किशनपुर गांव निवासी बिनोद राम उर्फ चरका नामक एक युवक घायल हो गया. घटना रविवार शाम करीब आठ बजे की है. युवक सेरनदाग बाजार से अपने घर जा रहा था. घर से कुछ ही मीटर पहले कोल वाहन की चपेट में युवक आ गया. घटना में युवक के सिर व चेहरे में गंभीर चोटें आयी है. उसे तत्काल स्थानीय उपचार के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया गया. हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है. घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजा की मांग को लेकर कोयला ढुलाई ठप करा दी. ग्रामीण घायल के पूरे इलाज का खर्च देने की मांग कर रहे हैं. झामुमो जिलाध्यक्ष नीलेश ज्ञासेन, जिला कोषाध्यक्ष नितेश राणा, बसपा नेता रामावतार राम घटनास्थल पर परिजनों के समर्थन में जमे हुए थे. श्री ज्ञासेन ने कहा कि परिजनों को उचित मुआवजा नहीं मिल जाता, जाम नहीं हटाया जायेगा. घायल व्यक्ति गरीब परिवार से है, जिसके इलाज में काफी परेशानी हो रही है. समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम हटाया नहीं जा सका था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINBANDHU THAKUR

लेखक के बारे में

By DINBANDHU THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola