East Singhbhum News : विज्ञान समाज के विकास की धुरी

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 31 Aug 2025 11:55 PM

विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

घाटशिला में इंडिया मार्च फॉर साइंस का आयोजन, वैज्ञानिकों व छात्रों ने लिया भाग

विज्ञापन

घाटशिला. विज्ञान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के समर्थन में देशभर में चल रहे अभियान के तहत रविवार को घाटशिला में ‘इंडिया मार्च फॉर साइंस’ का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में वैज्ञानिकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और जागरूक नागरिकों ने भाग लिया. मार्च में प्रतिभागियों ने पोस्टर, नारे और जन संवाद के माध्यम से विज्ञान की महत्ता पर जोर दिया. कहा गया कि विज्ञान प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं है, यह समाज के विकास की धूरी है. शिक्षा, स्वास्थ्य और तकनीक के क्षेत्र में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाकर ही भारत को ज्ञान-आधारित और प्रगतिशील राष्ट्र बनाया जा सकता है. मार्च के दौरान प्रतिभागियों ने विज्ञान शिक्षा को मजबूत करने, अनुसंधान के लिए पर्याप्त बजट आवंटन और नीति निर्माण में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्राथमिकता देने की मांग उठायी. साथ ही अंधविश्वास, छद्म विज्ञान और मिथ्या प्रचार पर रोक लगाने तथा वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की अपील की. इस आयोजन का संचालन ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी, घाटशिला की ओर से किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola