ePaper

Jehanabad : पुलिस की दबिश से घबरा कर आरोपित ने किया आत्मसमर्पण

Updated at : 24 Sep 2025 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : पुलिस की दबिश से घबरा कर आरोपित ने किया आत्मसमर्पण

विगत एक हफ्ते पूर्व काको बाजार में हुई हत्या के मामले में फरार अभियुक्त विक्की पटेल ने पुलिस दबाव के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस की सख्ती और लगातार छापेमारी ने उसे आत्मसमर्पण करने पर विवश कर दिया.

विज्ञापन

काको.

विगत एक हफ्ते पूर्व काको बाजार में हुई हत्या के मामले में फरार अभियुक्त विक्की पटेल ने पुलिस दबाव के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस की सख्ती और लगातार छापेमारी ने उसे आत्मसमर्पण करने पर विवश कर दिया. बताते चलें कि काको बाजार में विगत 17 सितंबर को बाजार की ठेकेदारी की चुंगी वसूली के दौरान हुए विवाद में पखनपुरा गांव निवासी सब्जी विक्रेता किसान मो मोसिन को विक्की पटेल ने बुरी तरह मारपीट कर दिया था जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी. मामले में उस पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. घटना के बाद से वह करीब एक हफ्ते तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहा. पुलिस गिरफ्तारी के लिये लगातार छापेमारी और उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी. पुलिस के इस दबाव और गिरफ्तारी की आशंका के चलते विक्की पटेल ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. थाना प्रभारी राहुल कुमार ने आत्मसमर्पण को अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता बताया है और अन्य मामले के फरार अभियुक्तों को भी आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola