सारण ने आंधी-पानी ने मचायी तबाही

Published by :DHARMENDRA KUMAR
Published at :04 May 2026 4:30 PM (IST)
विज्ञापन
सारण ने आंधी-पानी ने मचायी तबाही

छपरा. सारण में सोमवार की शाम अचानक आए तेज आंधी-पानी ने भारी तबाही मचा दी. शाम में ही आसमान पर काले बादल छा गये और कुछ ही देर में ऐसा

विज्ञापन

छपरा. सारण में सोमवार की शाम अचानक आए तेज आंधी-पानी ने भारी तबाही मचा दी. शाम में ही आसमान पर काले बादल छा गये और कुछ ही देर में ऐसा अंधेरा छा गया, मानो रात हो गयी हो. हालात ऐसे बने कि लोगों को दिन में ही वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा. तेज हवाओं के झोंकों ने कच्चे और फूस के बने घरों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया. कई घरों के छप्पर उड़ गए, जिससे लोगों को भारी क्षति हुई. जगह-जगह पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे आवागमन भी प्रभावित रहा.आंधी और बारिश से बचने के लिए बड़ी संख्या में लोग पक्के भवनों में शरण लेने को मजबूर हुए. पेट्रोल पंपों पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. अचानक बदले मौसम से पूरे इलाके का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. छपरा मुख्यालय में बारिश की वजह से जल जमाव की समस्या उत्पन्न होगई. बिजली आंधी आने के साथ ही गायब हो गयी और देर रात तक गायब रही. छपरा से संजय भारद्वाज की रिपोर्ट

विज्ञापन
DHARMENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By DHARMENDRA KUMAR

DHARMENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola