ePaper

साइबर ठगी से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान

Updated at : 15 Jan 2026 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
साइबर ठगी से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान

सिमरिया. साइबर ठगी से बचाव को लेकर प्रखंड के डाड़ी गांव में बुधवार को जागरूकता अभियान चलाया गया. मौके पर मिथिलेश कुमार राणा ने ग्रामीणों को साइबर अपराध के बढ़ते

विज्ञापन

सिमरिया. साइबर ठगी से बचाव को लेकर प्रखंड के डाड़ी गांव में बुधवार को जागरूकता अभियान चलाया गया. मौके पर मिथिलेश कुमार राणा ने ग्रामीणों को साइबर अपराध के बढ़ते मामले की जानकारी देते हुए इससे बचने के उपाय बताये. ग्रामीणों व छात्र-छात्राओं को बताया कि साइबर ठग लोगों को तरह-तरह का प्रलोभन देकर झांसा में लेते हैं. ऐसे में मोबाइल फोन पर आये ओटीपी किसी को न बतायें और न ही अनावश्यक लिंक पर क्लिक करें. थाेड़ी सी लापरवाही आपका बैंक एकाउंट खाली कर सकता है. साइबर ठगी के बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है, फिर भी अगर साइबर ठगी हो जाती है, तो तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कर नजदीकी थाना में जानकारी दें. कार्यक्रम के अंत मे लोगों को डिजिटल लेन-देन के दौरान सावधानी बरतने का संकल्प दिलाया गया. जागरूकता अभियान में ग्रामीण व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINBANDHU THAKUR

लेखक के बारे में

By DINBANDHU THAKUR

DINBANDHU THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola