कुदाल से मार कर वृद्ध की हत्या

Updated:
विज्ञापन

दुखद. प्रतापपुर के कल्याणपुर गांव में हत्या से लोग आक्रोशित प्रतापपुर. थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में शुक्रवार की देर रात 70 वर्षीय मदन प्रसाद की हत्या कर दी गयी.

विज्ञापन

दुखद. प्रतापपुर के कल्याणपुर गांव में हत्या से लोग आक्रोशित प्रतापपुर. थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में शुक्रवार की देर रात 70 वर्षीय मदन प्रसाद की हत्या कर दी गयी. गांव में एक वृद्ध की हत्या से लोग सदमे और गुस्से में हैं. हत्या की सूचना मिलने पर शनिवार को पुलिस पहुंची, लेकिन परिजन व ग्रामीण हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को उठाने नहीं दिया. घटना के संबंध में मृतक के भतीजा ज्ञानांबुद ने बताया कि रात में चाचा घर में अकेले सो रहे थे. उसी वक्त किसी ने उनकी हत्या कर दी. सुबह जब वहां पहुंचे, तो देखा कि चाचा खून से लथपथ पड़े हुए हैं. सिर व चेहरे पर चोट व गला कटा हुआ है. हत्या की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गये. वहीं घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अवर निरीक्षक जुबेल गुड़िया ने बताया कि प्रथम दृष्टया कुदाल से मार कर हत्या किये जाने की आशंका है. मामले की गंभीरता को देखते हुए फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ को बुलाया जा रहा है, ताकि वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र किये जा सके. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. परिजन व ग्रामीणों ने डॉग स्क्वायड की टीम बुला कर हत्यारे की पहचान करने की मांग की.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola