होली पर्व को लेकर डॉक्टर व नर्सों की छुट्टियां रद्द : सीएस

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकड़ पर्व त्योहार के दौरान होने वाली संभावित दुर्घटना में घायलों के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पर्याप्त व्यवस्था की है. सिविल सर्जन की ओर से डॉक्टर व

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकड़ पर्व त्योहार के दौरान होने वाली संभावित दुर्घटना में घायलों के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पर्याप्त व्यवस्था की है. सिविल सर्जन की ओर से डॉक्टर व नर्सों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. आपातकालीन स्थिति में बेहतर स्वास्थ्य का लाभ लोगों को मिले यह सुनिश्चित करने को कहा है. सिविल सर्जन डॉ सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि होली में घायलों के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में रहेगा. डॉक्टर व नर्सों को आपातकालीन स्थिति से निबटने को लेकर आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं. डॉक्टरों-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर उन्हें अस्पताल में रहने की हिदायत दी गयी है. पर्याप्त दवाएं सुनिश्चित की गयी हैं. बताया कि इमरजेंसी समेत अन्य वार्डों में बेड की व्यवस्था सुदृढ़ की गयी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola