साइबर अपराधियों ने खाते व क्रेडिट कार्ड से 63865 रुपये उड़ाये

चतरा. साइबर अपराधियों ने सदर थाना क्षेत्र के लेम गांव निवासी सुनील कुमार सिंह से 63 हजार 865 रुपये की ठगी कर ली. इस संबंध में भुक्तभोगी ने सदर थाना
चतरा. साइबर अपराधियों ने सदर थाना क्षेत्र के लेम गांव निवासी सुनील कुमार सिंह से 63 हजार 865 रुपये की ठगी कर ली. इस संबंध में भुक्तभोगी ने सदर थाना में आवेदन दिया है. बताया कि उसके मोबाइल पर एक कॉल आया. उसने अपने आप को बैंक से जुड़ा बताते हुए कहा कि क्रेडिट कार्ड से संबंधित काम करता हूं. उसने लालच दिया कि यदि अभी 30 हजार रुपये भेजते हैं, तो 20 हजार रुपये बढ़ा कर 50 हजार रुपये वापस किये जायेंगे. ठग की बातों में आकर ओटीपी साझा कर दिया. दो बार ओटीपी मांगा. पहली बार में एसबीआई के खाता से 14 हजार उड़ाये और दूसरी बार में क्रेडिट कार्ड से 49 हजार 865 रुपये उड़ा लिये. मैसेज आने पर ठगी का एहसास हुआ और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करायी. साथ ही बैंक पहुंच कर इसकी जानकारी दी. इसके बाद थाना में आवेदन दिया है. सुनील सिंह ने थाना प्रभारी से साइबर अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




