रूट बदलने पर ट्रेनों की चाल सुस्त, बाघ एक्सप्रेस 12 घंटे देर से पहुंची

Edited by LALITANSOO
Updated:
विज्ञापन

<P>क्लोन 22 घंटे, वैशाली 10 घंटे की देरी से पहुंची, यात्री हुए परेशान </P> वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर <P>उत्तर प्रदेश के गोरखपुर व देवरिया जिले में हुई जोरदार बारिश व

विज्ञापन

क्लोन 22 घंटे, वैशाली 10 घंटे की देरी से पहुंची, यात्री हुए परेशान

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर व देवरिया जिले में हुई जोरदार बारिश व आंधी ने ट्रेनों के चलने पर असर डाला. ओएचई (ओवर हेड इक्विपमेंट) टूटने पर ट्रेनों के रूट अचानक बदल दिये गये. इसका असर यह रहा कि कई प्रमुख ट्रेनें 12 घंटे से 22 घंटे तक की देरी से मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचीं. इसकी वजह से यात्रियों को रात भर स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा. सबसे ज्यादा परेशानी काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस (13020) के यात्रियों को झेलनी पड़ी. यह ट्रेन शनिवार की शाम आठ बजे आने वाली थी, लेकिन 12 घंटे की देरी पर रविवार सुबह 8 बजे जंक्शन पहुंची.

पूरी रात करना पड़ा इंतजार

हावड़ा जाने वाले यात्री विश्वजीत कुमार व कुणाल तिवारी ने बताया कि उन्हें रात भर जंक्शन पर ही रुकना पड़ा. रेलवे सूत्रों के अनुसार, गोरखपुर के बाद देवरिया में ओएचइ टूटने से कई ट्रेनों को नरकटियागंज व मोतिहारी के रास्ते डायवर्ट किया गया. इस रूट डायवर्जन के चलते ट्रेनों की गति धीमी रही और वे तय समय से काफी पीछे हो गयीं. रविवार तक भी ट्रेनों की स्थिति सामान्य नहीं हो सकी थी, जिसके कारण यात्रियों की परेशानी बनी रही. क्लोन व वैशाली भी घंटों लेट

-वैशाली एक्सप्रेस (12554) रूट बदलने पर 10 घंटे की देरी से शनिवार रात 1 बजे जंक्शन पहुंची

– रविवार को वैशाली एक्सप्रेस (12553) भी आठ घंटे की देरी से दोपहर ढाई बजे दिल्ली पहुंची

– क्लोन एक्सप्रेस (02570) (3 अक्तूबर की ट्रेन) 22 घंटे की भारी देरी से रविवार सुबह 4 बजे मुजफ्फरपुर पहुंची, जबकि चार अक्तूबर को चली यही ट्रेन भी 9 घंटे लेट रही

– क्लोन एक्सप्रेस (02564) दिल्ली से 14 घंटे की देरी से चली

– बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस भी रविवार को सात घंटे की देरी से दिल्ली पहुंची

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LALITANSOO

लेखक के बारे में

By LALITANSOO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola