Dhanbad News : जामाडोबा डिग्री कॉलेज में छेड़खानी का विरोध करने पर बाहरी युवकों ने की तोड़फोड़, फायरिंग

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : जामाडोबा डिग्री कॉलेज में छेड़खानी का विरोध करने पर बाहरी युवकों ने की तोड़फोड़, फायरिंग

विज्ञापन

Dhanbad News : जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा डिग्री कॉलेज में गुरुवार को एक छात्रा के साथ छेड़खानी करने का विरोध करने पर बाहरी युवकों के एक गुट ने गुरुवार को तमंचे के साथ कॉलेज में छात्रों पर हमला कर दिया. परिसर में जमकर पत्थरबाजी व तोड़फोड़ की. लगभग आधा दर्जन हवाई फायरिंग की गयी. मारपीट में प्राचार्य आरपी सिंह व छात्र बिट्टू कुमार घायल हो गये. सूचना पर जोड़ापोखर थाना से दो बाइक सवार पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर बाहरी युवक भाग खड़े हुए. इधर, उपद्रव के बाद सभी छात्राएं कॉलेज में ही दुबकी रहीं. उन्हें समाचार संकलन करने गये पत्रकारों की टीम ने सुरक्षित घर भेजा.

प्राचार्य व एक छात्र घायल

जानकारी के अनुसार कॉलेज में छात्र- छात्राओं की आंतरिक परीक्षा चल रही थी. इसी क्रम में कॉलेज परिसर में एक छात्रा के साथ तीन चार बाहरी युवकों द्वारा छेड़छाड़ की जा रही थी. उसे देखकर अभिषेक कुमार व अन्य छात्रों ने उनकी हरकतों का विरोध करते हुए पिटाई कर दी. उसके बाद बाहरी युवकों ने उसके साथ हुई मारपीट जानकारी पर अपने दोस्तों को दी और कॉलेज बुलाया. देखते ही देखते करीब एक दर्जन युवक हॉकी स्टिक, रॉड और तमंचा लेकर कॉलेज परिसर पहुंचे और हवाई फायरिंग करने लगे. इस दौरान पत्थरबाजी भी की और तोड़फोड़ की. पत्थरबाजी में छात्र बिट्टू कुमार घायल हो गया, जबकि डिग्री कॉलेज के प्राचार्य आरपी सिंह मामले को शांत कराने बीच-बचाव के लिए पहुंचे, तो उन्हें बाहरी युवकों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की की, जिससे वह जमीन पर गिर कर चोटिल हो गये. छात्राओं ने कहा कि प्रत्येक दिन बाहरी युवकों का यहां आना-जाना लगा रहता है. कॉलेज परिसर में सीसीटीवी नहीं है, न ही कॉलेज का आई कार्ड है. छात्राओं ने कहा कि उनलोगों ने क्लास रूम में भाग कर अपनी जान बचायी.

प्राचार्य ने जोड़ापोखर पुलिस से की शिकायत

इस मामले को लेकर प्राचार्य आरपी सिंह ने जोड़ापोखर थाना में शिकायत कर कॉलेज में सुरक्षा की मांग की है. साथ ही उपद्रवियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया है. ज्ञातव्य हो कि कॉलेज में पिछले तीन दिनों से किसी न किसी मुद्दे पर मारपीट की घटना हो रही है. प्राचार्य ने बताया कि बुधवार को एक छात्र नेता गुट ने कॉलेज के प्रोफेसरों के साथ मारपीट की थी. उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार कॉलेज परिसर में घटना का अंजाम देने से छात्र- छात्राओं व शिक्षक अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

मारपीट हुई है, फायरिंग नहीं : पुलिस

जोड़ापोखर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने कहा कि प्राचार्य आरपी सिंह की शिकायत मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. गोली नहीं चली है, और न ही खोखा बरामद किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola